करेन्ट अफेयर्स
24,25 अगस्त 2020
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1.
हाल ही में ऑनलाइन प्राइवेसी सॉल्यूशन प्रोवाइडर, सर्फशर्क ने डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ (DQL) इंडेक्स, 2020 जारी किया है।
·
इसके अनुसार, भारत इंटरनेट गुणवत्ता के मामले में विश्व के सबसे निचले पायदान वाले देशों में से एक है।
·
यह विश्व के 85 देशों (डिजिटल जनसंख्या का 81%) की डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता पर किया गया वैश्विक शोध है।
· भारत 85 देशों में से 57 के समग्र रैंक पर है।
2. हाल ही में डॉ. हर्षवर्धन ने FSSAI की ‘ईट राइट इंडिया’ हैंडबुक और वेबसाइट की शुरूआत की।
3.
मेक इन इंडिया को प्रमुख से बढ़ावा देते हुए एक निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा निर्मित पहले रॉकेट का सेना द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
·
पोखरण फायरिंग रेंज में पिनाका रॉकेट का परीक्षण किया गया और सटीक निशाना लगाकर परिणाम हासिल किया गया।
·
रॉकेट का निर्माण इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (ईईएल) द्वारा किया गया है।
·
यह भारत में निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा बनाया गया इस तरह का पहला लड़ाई का सामान है
4.
केन्द्र सरकार ने एक अधिसूचना के जरिये राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद की स्थापना की है।
·
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री इसके पदेन अध्यक्ष और सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता राज्य मंत्री इसके पदेन उपाध्यक्ष होंगे।
·
राष्ट्रीय परिषद सरकार को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के संदर्भ में नीतियां, कार्यक्रम, कानून और परियोजनाएं तैयार करने के बारे में सलाह देगी।
5.
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने डिजिटल इंडिया पहल के तहत नई दिल्ली में वायु सेना मुख्यालय वायु भवन में माई-आईएएफ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।
· उन्नत गणना विकास केन्द्र-सीडैक के सहयोग से विकसित यह ऐप वायु सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को करियर सम्बंधी जानकारी और विवरण उपलब्ध कराता है।
6.
हाल ही में बिहार में पटना के बेहटा में पांच सौ बिस्तर वाले कोविड-19 अस्थायी अस्पताल का उद्घाटन किया गया।
·
इस अस्थायी अस्पताल के लिए पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट से धन आवंटित किया गया है। बेहटा कोविड अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक रूप दिया गया है।
·
इन सुविधाओं और इसके बुनियादी ढांचे का विकास रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन - डीआरडीओ ने किया है।
7.
हाल ही में असम में भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन किया गया है।
·
यह रोपवे कुल 1.8 किलोमीटर लंबा है, जो ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को आपस में जोड़ता है।
· इस रोपवे का संचालन गुवाहाटी के कचहरी घाट से उत्तरी गुवाहाटी के डोल गोविंदा मंदिर के बीच में किया जाएगा।
8.
सिक्किम के नामची में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के नाम पर एक स्टेडियम का नाम रखा जाएगा।
·
यह स्टेडियम भूटिया के जन्मस्थल दक्षिणी सिक्किम के तिन्कीतम जिले से 25 किलोमीटर दूर है।
· भारत में अब तक का यह पहला ऐसा स्टेडियम होगा, जिसका नाम किसी फुटबॉलर के नाम पर होगा।
9. आरोग्य सेतु द्वारा एक नयी सुविधा ‘Open API Service’ शुरू की गई है ताकि लोगों, व्यवसायों और अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने के प्रयासों में मदद मिल सके।
10.
ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी और भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा अपने कारोबार का विलय करने की घोषणा की गई है।
· इस विलय के बाद इस इकाई का वार्षिक प्रीमियम 16,447 करोड़ रुपये और बाजार में हिस्सेदारी लगभग 8.7% हो जाएगी।
11. परिसीमन आयोग के नये कार्यालय भवन का उद्घाटन नई दिल्ली में उद्घाटन आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजन देसाई ने किया।
12.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन दस्तावेजों की वैधता 31 दिसम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है।
13.
एक्सिस बैंक द्वारा ‘Gig-a-Opportunities’ नामक एक नई पहल शुरू की गई है।
· इस पहल का उद्देश्य कुशल प्रतिभाओं को आकर्षित करना है, जो देश में कहीं से भी अथवा दूर-दराज से बैठे बैंक के साथ काम कर सकें। इस भर्ती मॉडल में दो वर्किंग पैटर्न शामिल हैं।
14. टाटा समूह की वित्तीय सेवाओं से जुड़ी कंपनी Tata Capital ने व्हाट्सएप के जरिए तत्काल लोन देने की सुविधा शुरू की है। कंपनी ने इस सुविधा का नाम 'स्विफ्ट इंस्टा पर्सनल लोन' (SIPL) रखा है।
15.
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के तहत जनसंख्या पर राष्ट्रीय आयोग ने जुलाई 2020 में जनसंख्या अनुमानों पर तकनीकी समूह की रिपोर्ट प्रस्तुत की -
·
जिसका शीर्षक "भारत और राज्यों के लिए जनसंख्या अनुमान 2011- 2036" है।
·
रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2011 की जनसंख्या की तुलना में 2036 में भारत की कुल जनसंख्या (प्रति 1000 पुरुषों पर महिला) का लिंग अनुपात अधिक स्त्रैण होने की उम्मीद है।
·
रिपोर्ट में अनुमान है कि 2011 में लिंगानुपात 943 से बढ़कर 2036 में 957 हो जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1. अब गूगल हिन्दी से अंग्रेजी अनुवाद की तरह ही हिन्दी से गोंडी और गोंडी से हिन्दी में भी अनुवाद करेगा। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट, सीजीनेट स्वरा और नया रायपुर स्थित ट्रिपल ई ने मिलकर गूगल के लिए सॉफ्टवेयर विकसित किया है।
2.
रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित आर्मी-2020 इंटरनेशनल मिलिटरी एंड टेक्निकल फोरम में लगे भारतीय पवेलियन का उद्घाटन हो गया।
1.
केंद्रीय मंत्री, जितेंद्र सिंह ने कैंसर पर डॉ. अशोक के. वैद द्वारा संपादित “Gastric Cancer” शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया है।
·
यह पुस्तक स्प्रिंगर हेल्थकेयर एजुकेशन द्वारा प्रकाशित की गई है।
· अशोक के. वैद एक प्रसिद्ध चिकित्सक हैं और जिन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
2.
चेतन भगत द्वारा लिखित पुस्तक 'One Arranged Murder' को 28 सितंबर, 2020 को दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा।
·
फिक्शन बुक एक अरेंज मैरिज की पृष्ठभूमि में एक मर्डर मिस्ट्री का चित्रण करती है।
· पुस्तक वेस्टलैंड पब्लिकेशंस लिमिटेड द्वारा प्रकाशित की जाएगी। यह लेखक की 9 वीं उपन्यास और कुल मिलाकर 11 वीं पुस्तक है।
3. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में माइकल कोहेन का संस्मरण “Disloyal: The True Story of the Former Personal Attorney to President Donald J. Trump” स्काईहोर्स पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित, 8 सितंबर 2020 को रिलीज होने वाली है।
महत्वपूर्ण नियुक्तियां -
1.
भारत सरकार द्वारा अश्वनी भाटिया को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का नया प्रबंध निदेशक (managing director) नियुक्त किया गया है।
·
वे 31 मई, 2022 तक जो उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि भी है तक प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यत रहेंगे।
· भाटिया वर्तमान में एसबीआई म्यूचुअल फंड में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं।
पुरस्कार-
1.
लद्दाख के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है।
· लेह के खारु प्रखंड के तकनाक शक्ति मिडिल स्कूल के प्रधान अध्यापक सोनम ग्याल्स्तान(Sonam Gyaltson) को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।
2. थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीओएएस यूनिट पुरस्कार प्रदान किया।
3. अमेरिका और भारत के द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार की दिशा में उल्लेखनीय दृष्टि का परिचय देने के लिए महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा तथा एडोब के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शांतनु नारायण को अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदार फोरम (यूएसआईएसपीएफ) 2020 का ‘नेतृत्व सम्मान’ प्रदान किया जायेगा।
4. दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस, पाकिस्तान के महान बल्लेबाज़ जहीर अब्बास और पुणे में जन्मे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लिसा स्टालेकर को एक वर्चुअल समारोह में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया।
5. सेंट क्रिस्टोफर स्कूल, चेसोर गांव, नागालैंड ने राजगिरी मीडिया द्वारा स्थापित शिक्षा में नवाचार के लिए पहले पल्लीकुट्टम राष्ट्रीय पुरस्कार 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ स्वर्ण पुरस्कार जीता।
6. सोलापुर स्थित सामाजिक कार्यकर्ता गणेश विलास लेंगरे को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा स्टार 2020 ई-प्रशस्ति पत्र प्रमाणन से सम्मानित किया गया है।
· COVID-19 के कारण हुए बंद के दौरान गरीब लोगों की मदद करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।
दिवस-
1.
दास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 23 अगस्त
·
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 23 अगस्त को “International Day for the Remembrance of the
Slave Trade and its Abolition” यानि " दास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद के अंतर्राष्ट्रीय दिवस" के रूप में मनाया जाता है।
·
यह दिन दास व्यापार की त्रासदी से पीड़ित सभी लोगों की स्मृति में मनाया जाता है।
0 Comments