करेंट-अफेयर्स
25 जुलाई 2020
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1. दिगंतरा नामक
एक स्पेस
स्टार्टअप ने भारत
की पहली
इन-ऑर्बिट
स्पेस मलबा
निगरानी और
ट्रैकिंग प्रणाली विकसित
की है।
·
यह सिस्टम LIDAR (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) तकनीक पर काम करता है। स्टार्ट अप द्वारा विकसित यह प्रणाली वैश्विक वास्तविक समय पृथ्वी निगरानी प्रदान करेगी।
2. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड (एनबीबी) के सहयोग से राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) द्वारा आणंद (गुजरात) में स्थापित ‘भारत की विश्वस्तरीय अत्याधुनिक शहद परीक्षण प्रयोगशाला’ का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शुभारम्भ किया।
3.
पंजाब सरकार ने कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए रोपड़ स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
4.
कर्नाटक कैबिनेट ने कर्नाटक डिजिटल अर्थव्यवस्था मिशन के गठन को मंजूरी दे दी। यह मिशन कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के प्रावधान के तहत शुरू किया जा रहा है।
5.
नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने Covid-19 संक्रमित और संदिग्ध रोगियों की प्रभावी ट्रैकिंग और निगरानी के लिए एक ‘smart wristband’ को डिजाइन एवं विकसित किया है।
·
यह नया रिस्टबैंड उपकरण आईआईटी जोधपुर और आईआईटी नागपुर द्वारा मिलकर डिज़ाइन किया गया है, जो कोरोनोवायरस रोगियों की ट्रैकिंग और निगरानी के लिए उपयोग किए जाने वाले मौजूदा ऑनलाइन मोबाइल ऐप की समस्याओं को दूर करेगा।
6.
भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘Insta Click Savings Account’ सेवा की शुरूआत की है
7.
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन ने लेह में एक COVID-19 परीक्षण सुविधा स्थापित की है। अनुसंधान सुविधा की स्थापना डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च (DIHAR) में की गई थी।
8.
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) नए कीर्तिमान बना रही है। कंपनी
,अमेरिका की एक्सॉनमोबील को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी बन गई है।
·
साथ ही वह दुनियाभर की सबसे मूल्यवान कंपनियों के मामले में भी दो पायदान चढ़कर 46वें स्थान पर आ गई।
9.
आतंकवाद निरोधी मंच नैटग्रिड के जरिये आयकर विभाग सीबीआइ और एनआइए समेत 10 जांच व खुफिया एजेंसियों के साथ जानकारियां साझा करेगा।
10.
झारखंड में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नया कानून बनाया गया है। इसके अनुसार कोविड 19 के नियमों के उल्लंघन पर अधिकतम एक लाख रुपये तक का जुर्माना और दो साल कैद तक की सजा हो सकती है।
·
कोरोना की रोकथाम के लिए वसूला जाने वाला यह देश में सबसे ज्यादा वसूला जाने वाला जुर्माना है।
11.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 200 साल पुराने गुरुद्वारे को पूजा-अर्चना के लिए अब सिख समुदाय के हवाले कर दिया गया है।
·
यह गुरुद्वारा बीते करीब 70 साल से सरकार के कब्जे में था और वहां पर एक हाईस्कूल चल रहा था।
12.
वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने भारत की नेशनल डोप टेस्टिंग लैब (एनडीटीएल) के सस्पेंशन को 6 माह के लिए बढ़ा दिया है।
नियुक्तियां –
1.
माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशंस नेटवर्क
(MFIN) ने आलोक मिश्रा को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक नियुक्त किया है।
2.
बजाज फाइनेंस के वर्तमान गैर-कार्यकारी अध्यक्ष, राहुल बजाज ने 31 जुलाई, 2020 को अपने पद से हटने का निर्णय किया है। उनकी जगह उनके बेटे संजीव बजाज (कंपनी के वर्तमान उपाध्यक्ष) लेंगे।
3.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रीमती आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।
· इस समय वे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं। उन्हें श्री लालजी टंडन की मृत्यु के बाद मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1. संयुक्त अरब अमीरात के बाद चीन ने भी अपना मंगल मिशन सफलतापूर्वक लांच कर दिया।
·
इस
मिशन
को
दक्षिणी
चीन
के
हेनान
प्रांत
के वेनचांग स्पेसक्राफ्ट लांच सेंटर से रवाना किया गया है।
·
यह यान करीब 50 करोड़ किलोमीटर की लंबी यात्र सात माह में पूरी करने के बाद लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करेगा।
2. विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization) जनरल काउंसिल ने मध्य एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान को ऑब्जर्वर का दर्जा दिए जाने की घोषणा की है।
· विश्व व्यापार संगठन से ऑब्जर्वर का दर्जा मिलने के बाद, तुर्कमेनिस्तान इस व्यापार निकाय के साथ औपचारिक संबंध बनाने करने वाला अंतिम पूर्व सोवियत गणराज्य बन गया है।
3. मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ गणराज्य अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 87 वां देश बन गया है।
·
इस
समझौते
पर
हस्ताक्षर
संयुक्त
राष्ट्र
में
निकारागुआ
के
स्थायी
प्रतिनिधि
जैमे
हर्मिडा
कैस्टिलो
द्वारा
न्यूयॉर्क
में
संयुक्त
राष्ट्र
के
लिए
भारत
के
स्थायी
मिशन
पर
किए
गए
थे।
4.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) और रूस के लघु नवीन उद्योगों की सहायता के लिए फाउंडेशन (एफएएसआईई) की साझेदारी के साथ भारत-रूस संयुक्त प्रौद्योगिकी आकलन और त्वरित व्यावसायीकरण कार्यक्रम शुरू किया है।
5.
रूस ने MGTD-20 गैस टरबाइन 3 डी-प्रिंटेड एयरक्राफ्ट इंजन का सफल उड़ान परीक्षण कर लिया है। यह उड़ान परीक्षण ततारस्तान के कज़ानबश विमानन केंद्र में किया गया।
6.
डिजिटल भुगतान दिग्गज Amazon Pay ने बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Acko जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी में वाहन बीमा लॉन्च किया है।
7. दुनिया के सबसे बड़े अमेरिकी युद्धपोत USS निमित्ज और भारतीय नेवी के युद्धपोतों ने Passage Exercise
(PASSEX) युद्धाभ्यास किया।
0 Comments