करेंट
अफेयर्स 14 जुलाई 2020
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1.
गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए (Google For India Digitization Fund) अगले 5 से 7 वर्षों में 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।
2.
देश के सबसे धनवान मंदिरों में एक केरल के श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर के प्रबंधन और संपत्ति के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है।
· कोर्ट ने त्रवणकोर के पूर्व राज परिवार को श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर के सेवादार और प्रबंधन के अधिकार को मान्यता दी है।
3.
हाल ही में ‘नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड’ (National Intelligence Grid-
NATGRID) द्वारा ‘राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो’ (National Crime Records
Bureau- NCRB) के साथ ‘प्रथम सूचना रिपोर्ट’ (First Information
Reports-FIR) तथा चोरी के वाहनों पर केंद्रीकृत ऑनलाइन डेटाबेस तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं।
4.
उद्योग मंडल फिक्की ने वित्त वर्ष
2020-21 में देश की सालाना जीडीपी वृद्धि में 4.5 फीसद के संकुचन का अनुमान जाहिर किया है।
5.
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL)
12 लाख
करोड़
रुपये
मार्केट
कैप
पार
करने
वाली
देश
की
पहली कंपनी
बन
गई
है।
6.
सामान्य और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र की कंपनियों को कम अवधि के लिए ‘Corona Kavach' स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों को शुरू करने के लिए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and
Development Authority of India-IRDAI) से मंजूरी मिल गई है।
·
अल्पकालिक "कोरोना कवच" स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में कोरोनावायरस बीमारी के कारण होने वाले चिकित्सा खर्चों को कवर किया जाएगा।
7.
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL)
12 लाख
करोड़
रुपये
मार्केट
कैप
पार
करने
वाली
देश
की
पहली कंपनी
बन
गई
है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार बना हुआ है।
·
यह लगातार दूसरा वित्तीय वर्ष है जब संयुक्त राज्य अमेरिका भारत का शीर्ष व्यापार भागीदार बन गया है।
2. पोलैंड के वर्तमान राष्ट्रपति एन्ड्रेज दुडा ने 2020 राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।
· इस जीत के साथ वह एक और पांच साल के कार्यकाल के लिए पोलैंड के राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते रहेंगे।
3.
पाकिस्तान 15 जुलाई से भारत
के
साथ
वाघा सीमा
के
माध्यम
से
अफगानिस्तान के
निर्यात को
फिर
से
शुरू
करेगा।
योजनाएं -
1.
COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के खिलाफ अपनी लड़ाई में, मध्य प्रदेश सरकार आगामी दिनों में ‘रोको-टोको’ नाम से एक अभियान शुरू करेगी।
·
यह अभियान उन लोगों पर केंद्रित होगा जो मध्यप्रदेश राज्य में मास्क नहीं पहन रहे हैं। राज्य भर में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
· जिन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहना है और उस व्यक्ति से मास्क की कीमत के एवज में 20 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
2. दूध और डेयरी उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान राज्य सरकार ने “Pure for Sure” अभियान शुरू किया।
नियुक्तियां –
1. डॉक्टर विधू पी. नायर को तुर्कमेनिस्तान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
·
भारतीय विदेश सेवा के 2002 बैच के अधिकारी डॉक्टर नायर इस समय विदेश मंत्रालय में निदेशक के पद पर काम कर रहे हैं।
पुरस्कार –
1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के.शिवन को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (आइआइए) की ओर से वर्ष 2020 का वॉन कर्मन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
2. छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना और अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए तैयार की गई मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाईट एवं मोबाईल एप को राष्ट्रीय स्तर पर एलिट्स एक्सीलेंस अवार्ड्स से नवाजा गया है।
3.
नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सचिन अवस्थी (Sachin Awasthi) को प्रतिष्ठित ग्लोबल हयूमेनेटेरियन अवार्ड 'टॉप पब्लिसिस्ट' से नवाजा गया है।
·
सचिन यह अवार्ड पाने वाले 35 देशों के उन 100 अवार्डियों में से एक हैं, जिन्हें इसके लिए विश्व स्तर पर चयनित किया गया।
· सचिन को यह अवार्ड लंदन में आयोजित एक वेबिनार (ऑनलाइन सेमीनार) के जरिए प्रदान किया गया।
4.
दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2020 के दौरान बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड ‘Chi Lupo’ (ची लुपो) को मिला है।
खेलकूद -
1.
फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप दोबारा से फरवरी 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया है।
2.
लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ब्रिटेन रेसर) ने ऑस्ट्रिया में स्पीलबर्ग के रेड बुल रिंग में हुई Styrian Grand Prix 2020 जीत ली है।
· यह साल 2020 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की दूसरी रेस थी और स्टायरियन ग्रैंड प्रिक्स की पहली रेस थी।
निधन –
1. जाने-माने गुजराती कार्टूनिस्ट अवाद बिन हसन जामी का निधन। वे 'जामी' नाम से लोकप्रिय थे। उनके कार्टून पिछले दो दशकों से गुजरात की प्रमुख पत्रिका "अभियान" में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे है।
2. म्यांमार में जन्मे वयोवृद्ध गुजराती पत्रकार, स्तंभकार, लेखक, राजनीतिक विश्लेषक और पद्म श्री अवार्डी (2019) नागिदास संघवी का सूरत में 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
0 Comments