करेंट अफेयर्स 13 जुलाई 2020
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1.
भारतीय रेल ने पहली बार एक विशेष मालगाड़ी देश की सीमा से पार बंगलादेश के बेनापोल भेजी है।
·
यह रेलगाड़़ी आंध्रप्रदेश में गुंटूर और आसपास के क्षेत्रों से लाल मिर्च लेकर गई है।
2.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भारत की पहली राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत की शुरुआत हो गई है।
·
इसका उद्घाटन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन ने किया।
3.
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश में वाहनों का फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करते समय फास्टैग ब्यौरा जुटाने का फैसला किया है।
4.
उत्तरप्रदेश सरकार ने गैंगस्टर विकास दुबे कांड की जांच के लिए एक सदस्य वाले आयोग का गठन किया है।
·
राज्य सरकार एक अधिसूचना के अनुसार यह आयोग सेवानिवृत्त न्यायाधीश शशिकांत अग्रवाल की अध्यक्षता में काम करेगा और इसका मुख्यालय कानपुर में होगा।
· आयोग मामले की जांच अधिसूचना की तिथि से दो महीने के भीतर करेगा।
5.
एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता, केसँग डी थोंगडोक ने अपने वृत्तचित्र "ची लूपो - पक्की चट्टानी पहाड़ियों से शहद के संग्रह का अभ्यास" के लिए 2020 दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जीता ।
6. रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखित पुस्तक 'ए सॉन्ग ऑफ इंडिया' 20 जुलाई, 2020 को जारी की जाएगी, जो रस्किन बॉन्ड के साहित्यिक करियर के 70 वें वर्ष को चिह्नित करेगी।
7.
नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन-एनटीपीसी ने कॉर्पोरेट उत्कृष्टता श्रेणी में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रतिष्ठित सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार 2019 जीता है।
8.
मुकेश अंबानी नियंत्रित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) की डिजिटल शाखा जियो प्लेटफॉर्म्स को 12वां निवेशक मिला है।
· दुनिया की वायरलेस टेक्नोलॉजी दिग्गज क्वालकॉम ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
9.
स्वाभिमान आंचल (ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में स्थित) के लोगों के लिए 10 जुलाई, 2020 को पहली बस सेवा की सुविधा प्रदान की गयी। चित्रकंडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने बस सेवा को हरी झंडी दिखाई।
10.
लोगों को घर बैठे दवा मुहैया कराने के लिए मेडिकाबाजार और जिपलाइन नाम की दो कंपनियों ने समझौता किया है।
·
इस समझौते के तहत यह कंपनियां लोगों को घर बैठे ड्रोन के जरिए दवा की डिलिवरी करेंगी।
·
मेडिकाबाजार एक बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) मार्केटप्लेस है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1. रोटरी फाउंडेशन ऑफ रोटरी इंटरनेशनल, शिकागो ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडाप्पडी के पलानीस्वामी को पॉल हैरिस फैलो से सम्मानित किया है।
·
पॉल हैरिस फेलो सम्मान को उन लोगों की कुशल सेवा के लिए दिया जाता है जो अपने लोगों को पेयजल, स्वच्छता, बीमारियों की रोकथाम, पर्यावरण, विश्व शांति आदि प्रदान करते हैं।
2. वैश्विक महामारी कोविड-19 की वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल पूरे करने वाला रूस पहला देश बन गया है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इसके नतीजे प्रभावी साबित हुए हैं।
3. हाल ही में नेपाल देश में दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय न्यूज़ चैनल पर बैन लगा दिया है।
4. हाल ही में जारी विश्व मौसम विज्ञान संगठन के आंकड़ों के अनुसार अगले 5 वर्षों में वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
5. अमेरिकी नौसेना ने पहली बार नौसेना में किसी अश्वेत महिला लेफ्टिनेंट जे. जी. मेडलाइन स्वीगल के लड़ाकू विमान पायलट बनने का स्वागत किया है।
· उन्हें इस महीने के अंत में फ्लाइट अधिकारी का बैज मिलेगा। इस बैज को ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ के नाम से जाना जाता है।
खेलकूद -
1. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी (Rahul Johri Resignation) का इस्तीफा लंबे समय बाद गुरुवार को स्वीकार कर लिया गया।
निधन –
1. हिंदी जगत में भारतीय मूल के प्रख्यात पत्रकार एवं बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की हिंदी सेवा के पूर्व प्रमुख कैलाश बुधवार का लंदन में निधन हो गया। 88 वर्षीय कैलाश जी सोराइसिस से पीडि़त थे।
0 Comments