करेंट अफेयर्स 04 july 2020
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1. रेल मंत्रालय ने 109 रूट पर 150 से ज्यादा प्राइवेट ट्रेन चलाने के लिए निजी कंपनियों से आवेदन मांगे हैं।
2. खेल मंत्री किरन रिजिजू ने खेल को डोप मुक्त बनाने के लिए नाडा ऐप लॉच किया है
·
यह ऐप नाडा और खिलाड़ियों के बीच सेतु का काम करेगा।
·
ऐप खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाओं और उनके इस्तेमाल से बचने
की जानकारी देगा।
3. इंडियन एयरफोर्स ने टिड्डी दल से निपटने के लिए MI-17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल शुरू किया है।
4. भारतीय रिजर्व बैंक के चक्रवर्ती रंगराजन पूर्व गवर्नर को लाइफटाइम अचीवमेंट के पहले प्रो. पी. सी. महालनोबिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
5. हाल ही में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने Future of Higher Education – Nine Mega Trends नामक पुस्तक का विमोचन किया है।
6. हिंदी साहित्य लेखक प्रियंवद 2021 में अपनी नई पुस्तक, भारतीय लोकतंकत्र का कोर्स: कुछ बिसरि बिखरी ध्वनियाँ का विमोचन करेंगे।
7. हाल ही में IIT कानपुर ने टीचिंग सेटअप Mobile Masterjee विकसित किया है।
8. हाल ही में तमिलनाडु राज्य सरकार ने जूनियर वकीलों को ₹3000 का मासिक वजीफा देने की घोषणा की है।
9. हाल ही में इंदौर शहर ने कोरोना अपशिष्ट के लिए पीले रंग का कूड़ादान रखने का फैसला किया है।
10. हाल ही में दिल्ली के बाद असम राज्य ने प्लाज्मा बैंक स्थापित करने की घोषणा की है।
11. हाल ही में झारखंड राज्य सरकार ने कोरोनावायरस की वजह से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला स्थगित करने का फैसला लिया है।
12. केंद्र सरकार ने कर्नाटक में आत्मनिर्भर कार्यक्रम के अंतर्गत फूड पार्कों के ढांचागत सुधार के लिए चार हजार करोड रुपये की राशि मंजूर की है।
13. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद- आई सी एम आर सभी क्लीनिकल परीक्षण पूरे होने के बाद 15 अगस्त से स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन जारी करने की योजना बना रही है।
14. छात्रों को आसानी से ऑनलाइन शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार ने लीड (लर्निग थ्रू ई-रिसोर्सेज मेड एक्सेसिबल फॉर दिल्ली) पोर्टल की शुरुआत की।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1. चीन के हॉन्ग कॉन्ग को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लाए जाने की घोषणा के बाद अब अमेरिकी मूल अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों और तकनीकों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
2. हाल ही में फ्रांस के प्रधानमंत्री एडोर्ड फिलिप में इस्तीफा दे दिया है।
3. हाल ही में कोरोनावायरस के कारण न्यूजीलैंड देश ने APEC समिट 2021 को रद्द करने का ऐलान किया है।
4. हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने MSME के लिए 750 मिलियन डॉलर की इमरजेंसी रिस्पांस कार्यक्रम को मंजूरी दी है।
5. हाल ही में चीन देश के शोधकर्ताओं ने सूअरों में G4-वायरस पाया है।
6. वियतनाम की राजधानी हनोई में दुनिया का पहला ऐसा होटल खुला है जिसके वॉशरूम, बाथटब या दरवाजे ही नहीं कप, टेबल, नल तक गोल्ड प्लेटेड हैं।
योजनाएं -
1. भारत सरकार ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC)/हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HFC) के लिए 30,000 करोड़ रुपये की एक विशेष नकदी प्रवाह योजना को मंजूरी दे दी है।
2. दिल्ली सरकार ने एक मेगा वृक्षारोपण अभियान ‘पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ को लांच करने का निर्णय लिया है। यह अभियान 10 जुलाई, 2020 और 26 जुलाई, 2020 तक जारी रहेगा।
निधन –
1. हाल ही में मिजोरम राज्य के पूर्व विधानसभा स्पीकर ऊपा राकमलोवा का निधन हो गया है।
नियुक्तियां -
1. हाल ही में वैशाली मोहंती को संयुक्त राष्ट्रीय नीति अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
2. केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ वकील तुषार मेहता को सॉलिसिटर जनरल के रूप में तीन वर्षो के लिए फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
3. सरकार ने राजकिरण राय जी के कार्यकाल को 31 मई, 2022 तक 2 साल तक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में विस्तारित किया
0 Comments