राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1. फूडटेक दिग्गज कंपनी Swiggy ने ICICI बैंक के साथ मिलकर में अपना नया डिजिटल वॉलेट लॉन्च किया है। इस डिजिटल वॉलेट नाम का ‘Swiggy Money’ रखा गया है
2. केरल सरकार के मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई, 2020 को अनिवासी भारतीय के पुनर्वास के लिए एक परियोजना शुरू करने का फैसला किया है।
3. केन्द्र सरकार ने इस वर्ष के अंत तक पूरे नागालैंड को अशांत क्षेत्र घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि केंद्र सरकार का मानना है कि समूचा नागालैंड अशांत और खतरनाक स्थिति में है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग करना आवश्यक है।
4. SARS-CoV-2 का इलाज खोजने के लिए केंद्रीय मंत्रियों डॉ. हर्षवर्धन और रमेश पोखरियाल द्वारा संयुक्त रूप से ड्रग डिस्कवरी हैकाथन लांच की गयी।
5. गांधीनगर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITGN) ने चेस्ट एक्स-रे इमेज के जरिए Covid-19 का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एक गहन शिक्षण उपकरण (deep learning tool) विकसित किया है।
6. कर्नाटक सरकार ने "Skill Connect Forum" नामक एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल नौकरी की तलाश करने वालों को एक मंच पर नियोक्ताओं के साथ जोड़ने का प्रयास है।
7. एचडीएफसी बैंक ने देश भर के किसानों के लिए 'ई-किसान धन' ऐप लॉन्च की है। किसान अपने मोबाइल फोन के जरिए बैंकिंग और कृषि दोनों सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम होंगे।
8. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के पहले स्वतंत्र चेयरमैन शशांक मनोहर ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। वाइस चेयरमैन इमरान ख्वाजा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक अंतरिम चेयरमैन होंगे।
9. हाल ही में उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री ने ई-ग्रंथालय का उद्घाटन किया है।
10. जम्मू और कश्मीर के 6 जिलों के अस्पतालों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के लिए कायाकल्प पुरस्कार जीता और 2019-2020 में सर्वश्रेष्ठ अस्पताल की श्रेणी हासिल किया।
11. कोविड-19 रोगियों के लिए भारत का पहला प्लाज्मा बैंक नई दिल्ली में लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान में शुरू किया गया।
12. एनटीपीसी लिमिटेड, इंडियन ऑयल और एसडीएमसी ने दिल्ली में अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
13. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने संयुक्त रूप से ड्रग डिस्कवरी हेकाथॉन-2020 की शुरुआत की।
14. COVID-19 महामारी के कारण भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ (Gaganyaan) का प्रक्षेपण प्रभावित नहीं होगा। इस मिशन को वर्ष 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है तथा इस मिशन की लागत लगभग 1000 करोड़ रुपए है। इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यान को 300-400 किलोमीटर की निम्न पृथ्वी कक्षा (Low Earth Orbit) में स्थापित किया जाएगा।
15. हाल ही में श्रीकांत माधव वैध को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1. यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) की उड़ानों पर छह महीने के लिए रोक लगा दी है।
2. भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के एक समूह ने एक राजनीतिक कार्य समिति का गठन किया है जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सक्रियता से प्रचार करेगी।
3. ब्रिटेन ने वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआदो को देश के राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी।
4. आईआईटी रोपड़ ने यूके में घोषित किए गए ‘टाइम्स हायर एजुकेशन यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020’ में पहले 70 सर्वश्रेष्ठ नौजवान संस्थानों में 62वां स्थान प्राप्त किया है।
5. दुनिया के टॉप-30 स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग में शामिल होने वाला बेंगलुरु देश का एकमात्र शहर बन गया है। बेंगलुरु को इस रैंकिंग में 26वां स्थान मिला है।
6. हाल ही में ‘यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड’ द्वारा विश्व स्तर पर महिलाओं की घटती संख्या के संदर्भ में ‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन , 2020 (State of the World Population 2020) रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, हर वर्ष विश्व में 142 मिलियन (14.2 करोड़) लड़कियों की मृत्यु हो रही है।
7. साल में दो बार आयोजित की जाने वाली आसियान (एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस) समिट 2020 का 36वां संस्करण वियतनाम के हनोई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया गया। इस शिखर सम्मेलन का विषय “Cohesive and Responsive ASEAN” था।
8. अति
ऊर्जावान गामा
किरणों के
स्रोत का
पता चला
·
ब्लेजार, विशाल ब्लैक होल के केंद्र से निकलने वाली अति उच्च ऊर्जावान गामा किरणों का श्रोत है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिकों ने यूरोप व एशिया के नौ देशों के वैज्ञानिकों के साथ इस पर महत्वपूर्ण अध्ययन किया है।
खेलकूद -
1. आक्रामक ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को विजडन मैगजीन ने 21वीं सदी का टेस्ट क्रिकेट में भारत का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) चुना है।
योजनाएं -
1. मध्य प्रदेश सरकार ने COVID-19 महामारी के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान छात्रों की शैक्षणिक नियमितता को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल प्लेटफार्म पर हमारा घर-हमारा विद्यालय अभियान शुरू किया है। यह योजना 6 जुलाई 2020 से शुरू की जाएगी।
2. विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड ने देशभर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम और कार्यशाला, शोध इंटर्नशिप के लिए एकल मंच उपलब्ध कराने के लिए एक्सेलीरेट विज्ञान नाम की एक नई योजना शुरू की है।
3. हाल ही में विश्व बैंक द्वारा 300 करोड़ रुपए (400 बिलियम डॉलर) की ‘नमामि गंगे परियोजना’ (Namami Gange Project) को 45 अरब रुपए के फंड/ऋण को मंज़ूरी दी गई है।
निधन –
1.
बॉलीवुड में डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
· 40 साल के करियर में सरोज खान ने करीब दो हजार गाने कोरियोग्राफ किए। उन्होंने तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता।
2.
गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ लाइटबाज का मंगलवार रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वह कैंसर, शुगर व अन्य बीमारी से पीड़ित थे।
· बाबा उस समय ज्यादा चर्चा में आए तब 2018 में वह 20 किलो सोने के आभूषण पहनकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए।
3. महान हास्य
कलाकार कार्ल
रीनर का
निधन।
· वह एक लेखक, हास्य अभिनेता, निर्देशक और अभिनेता थे। उन्होंने फिल्म निर्देशक के रूप में “Oh, God!” (1977) और “The Jerk” (1979) फिल्मों में कार्य किया।
4.
वेस्टइंडीज के पूर्व
बल्लेबाज
एवर्टन
वीक्स
(95) का
निधन हो गया। 1948-58
में
48 टेस्ट
मैचों
में
4,455 रन
बनाए। उन्हें कैरेबियाई क्षेत्र में खेलों का ‘जनक’ भी कहा
जाता है।
दिवस-
1.
चार्टर्ड एकाउंटेंट्स
दिवस : 1 जुलाई
· इस दिवस का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (Institute of Chartered Accountants of India-ICAI) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
2.
राष्ट्रीय डाक
कर्मचारी दिवस:
1 जुलाई
· राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस डाकियों और सभी डिलीवरी कर्मियों को 'धन्यवाद' कहने का एक अनूठा तरीका है, क्योंकि अब भारत में, COVID-19 महामारी के दौरान डाक सेवाओं में विशिष्ट विविधता आई है।
· डाक विभागों में कार्यकर्ता नए 'कोरोना योद्धा' बन गए हैं।
3.
विश्व खेल
पत्रकार दिवस
- 2 जुलाई
· खेलो को बढ़ावा देने के लिए एवं खेल पत्रकारों की सेवाओं को चिन्हित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
नियुक्तियां -
1. वरिष्ठ राजनयिक इन्द्रमणि पांडे को संयुक्त राष्ट्र में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वे जिनेवा स्थित अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भी भारत के स्थायी प्रतिनिधि होंगे।
2. गुडनी जोहान्सन (Gudni Th. Johannesson) को पुनः आइसलैंड का राष्ट्रपति चुना गया है।
3. पाकिस्तान की सेना में तैनात मेजर जनरल निगार जौहर इतिहास रचते हुए लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं।
4. सरकार के स्वामित्व वाली भारत की प्रमुख एनबीएफसी, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी), ने श्रीमती परमिंदर चोपड़ा को कंपनी की निदेशक (वित्त) नियुक्त करने की घोषणा की।
5. रविंदर भाकर ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) का पदभार ग्रहण कर लिया। वह इंडियन रेलवे स्टोर्स सर्विस (IRSS) के 1999 बैच के अधिकारी हैं।

0 Comments