रसोई गैस सिलेंडर का रंग लाल क्यों होता है ?
रसोई
गैस सिलेंडर यानी कि LPG सिलेंडर तो सभी ने देखा होगा। यह सुर्ख लाल रंग
का होता है। सवाल यह है कि रसोई गैस सिलेंडर लाल रंग का क्यों होता है। गैस
को सिलेंडर में भरना तो बहुत आसान है परंतु भरे हुए सिलेंडर यदि मिक्स कर
दिए जाएं तो डिलीवरी बॉय या कोई आम नागरिक पहचान पाने में असमर्थ हो जाएगा
कि किस सिलेंडर में कौन सी गैस है। इसलिए हर प्रकार की गैस के सिलेंडर को
एक विशेष रंग दिया गया। इसी क्रम में एलपीजी यानी रसोई गैस के सिलेंडर को
लाल रंग दिया गया। यानी कि लाल रंग द्रवित पेट्रोलियम गैस के सिलेंडर की
पहचान है।
किस रंग के सिलेंडर में कौन सी गैस भरी होती है?

- सफेद रंग के सिलेंडर में ऑक्सीजन गैस होती है।
- ग्रे कलर के सिलेंडर में कार्बन डाइऑक्साइड होती है।
- काले रंग के सिलेंडर में नाइट्रोजन गैस भरी जाती है।
- ब्राउन यानी भूरे रंग के सिलेंडर में हीलियम गैस भरी जाती है।
- नीले रंग के सिलेंडर में नाइट्रस ऑक्साइड गैस भरी जाती है।
- लाल रंग के सिलेंडर में एलपीजी यानी लिक्वेफाइड पैट्रोलियम गैस भरी जाती है।
सड़क पर बनी पीली और सफेद लाइन का क्या मतलब होता हैं?

सड़कों पर चलने वाले बहुत से ड्राइवर्स ऐसे हैं, जो नियमों पर ध्यना नहीं देते। इसी का नतीजा होता है कि आए दिन रोड एक्सीडेंट्स में कई जिंदगियां मिट जाती हैं। क्या आप जानते हैं कि सड़कों पर जो पीली, सफेद लाइनें होती हैं, वह भी कुछ इंडिकेट करती हैं। हर लाइन का अपना मतलब होता है। यदि आप इन्हें जान जाएंगे तो एक्सीडेंट से बच सकते हैं। रोड पर ब्रोकन व्हाइट लाइन, सॉलिड व्हाइट लाइन, डबल यलो लाइंस जैसी लाइंस होती हैं। आइए जानते है
1- सॉलिड व्हाइट लाइन:

इसका मतलब होता है कि आपको अपनी लेन नहीं बदलनी है, जिस लेन पर चल रहे हैं उसी पर चलते रहिए
2 - ब्रोकन व्हाइट लाइन:

ये लाइन्स इस ओर इशारा करती हैं कि आप सावधानी के साथ लेन बदल सकते हैं. ऐसा करते समय आपको अपनी सुरक्षा का ख्याल रखना होगा.
3 - एक सॉलिड यलो लाइन:

इसका मतलब होता है कि आप दूसरे गाड़ियों को ओवरटेक कर सकते हैं लेकिन पीली लाइन को पार मत करिए. हालांकि ये नियम अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग होते हैं.
4 - सॉलिड यलो लाइन:

इन लाइन्स पर पास करना मना होता है
5 - ब्रोकन यलो लाइन:

इस लाइन पर आप पास कर सकते हैं लेकिन सावधानी के साथ
6 - सॉलिड यलो लाइन के साथ ब्रोकन येलो लाइन:
अगर आप ब्रोकन लाइन की तरफ ड्राइव कर रहे हैं तो आप ओवरटेक कर सकते हैं लेकिन यदि आप सॉलिड लाइन की तरफ ड्राइव कर रहे हैं तो ओवरटेक नहीं कर सकते |
अगली बार गाड़ी चलाते समय इन बातों का ध्यान रखें, दूसरो को भी बताय और सुरक्षित रहें। अगर आपके पास ऐसी ही रोचक जानकारी हैं और आप हमसे वह जानकारी साझा करना चाहते हैं तो हमें Comment Box जरुर में बताए |
अगली बार गाड़ी चलाते समय इन बातों का ध्यान रखें, दूसरो को भी बताय और सुरक्षित रहें। अगर आपके पास ऐसी ही रोचक जानकारी हैं और आप हमसे वह जानकारी साझा करना चाहते हैं तो हमें Comment Box जरुर में बताए |
0 Comments