
करेंट अफेयर्स 21जून2020
1. संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता के कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक भारत अगस्त 2021 में परिषद की अध्यक्षता करेगा।
Ø UNSC में भारत दो साल (2021-22) के
लिए अस्थाई सदस्य चुना गया है। यह कार्यकाल
1 जनवरी से शुरू होगा।
Ø प्रत्येक सदस्य देश बारी-बारी से एक माह के लिए परिषद की अध्यक्षता करता है।
Ø इसके बाद भारत 2022 में एक माह के लिए परिषद का अध्यक्ष बनेगा।
2. उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में शिवालिक जंगल से 50 लाख वर्ष पुराना हाथी का जीवाश्म मिला है ।
Ø यह जीवाश्म शिवालिक (Shiwalik) के
जंगल में एक नया बाघ अभ्यारण्य
(Tiger Reserve) बनाने के लिए कैमरा-ट्रैप स्टडी के दौरान मिला।
Ø वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी देहरादून के वैज्ञानिकों ने इसे 50 लाख साल पुराना
माना है।
Ø यह जो जीवाश्म मिला है, वह हाथी का दाईं ओर के जबड़े का जीवाश्म है।
3. विश्व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day) - 20 जून ।
Ø विश्व शरणार्थी दिवस 2020 का विषय “Every Action Counts”
Ø संयुक्त राष्ट्र इस दिवस को 20 जून मनाता है, इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर के शरणार्थियों की दुख परेशानियों ग्लोवल तरीके से सामने लाना है।
Ø संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेसे ने कहा है कि दुनिया भर में 7 करोड़ लोग विस्थापित और शरणार्थी है।
4. मशहूर मलयालम लेखक और फिल्म निर्देशक के.आर. सचिदानंदन का निधन 18 जून 2020 को हो गया,वे हृदय रोग बिमारी से जूझ रहे थे ।
5. कामाख्या मंदिर में 500 साल में पहली बार बाहरी साधकों के बिना ही अंबुवाची उत्सव मनाया जाएगा, यह मंदिर असम राज्य में स्थित है ।
6. हाल ही में
मध्य प्रदेश में, राज्य सरकार ने प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
7. संस्कृति मंत्रालय, योग को प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बनाने के लक्ष्य के तहत 19 से 21 जून, 2020 तक “नमस्ते योग” अभियान के आयोजन के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 मना रहा है।
8. सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में डिग्री की पढ़ाई पूरी कर ली है।
9. 1,70,000करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के हिस्से के रूप में सरकार ने हाल ही में महिलाओं,निर्धन,वरिष्ठ नागरिकों और किसानों के लिए निःशुल्क अनाज और नकद भुगतान की घोषणा की है।
10.
हाल ही में 19 वां महान जून विद्रोह दिवस(Great June Uprising/Unity
Day) 18 जून को मणिपुर के केकरूपत में मनाया गया।
Ø मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए जून, 2001 में अपनी जान गंवाने वाले 18 व्यक्तियों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए हर साल 18 जून को यह दिन मनाया जाता है।
11.
हाल ही में दक्षिण एशिया में आर्थिक कूटनीतिक संबंधों के चलते चीन द्वारा बांग्लादेश से चीन में निर्यात होने वाले सामान पर 97% टैरिफ छूट देने की घोषणा की गई है।
12.
अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल के अमेरिकी विज्ञानी डॉ. सेतुरमन पंचनाथन को राष्ट्रीय विज्ञान न्यास (एनएसएफ) का निदेशक नियुक्त करने पर अपनी मुहर लगा दी है।
13.
उर्जित पटेल को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी (NIPFP) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
Ø यह एक economic
think tank है जो नई दिल्ली मे स्थित है। उर्जित पटेल की नियुक्ति चार साल की अवधि के लिए की गई है।
Ø वह वर्तमान अध्यक्ष
विजय केलकर की जगह लेंगे।
14.
भारत की जलवायु संकट की स्थिति पर जारी की गई राष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार भारत का औसत तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है
Ø भारत द्वारा जलवायु संकट की स्थिति प्रदेश की पहली राष्ट्रीय
को जारी की गई है।
15.
विश्व सिकलसेल जागरूकता दिवस - 19 जून ।
Ø सिकल सेल एनीमिया (रक्तअल्पता
)लाल रक्त कणिकाओं की एक प्रमुख वंशानुगत असामान्यता
है।
16.
हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 150 अरब डॉलर के मूल्य को छूने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है
Ø कंपनी निर्धारित
लक्ष्य मार्च 2021 से पहले ही शुद्ध ऋण मुक्त हो गई है।
17.
एशियाई विकास बैंक के अनुसार चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था 4% संकुचित होने का अनुमान है।
18.
हाल ही में जर्मन बुक ट्रेड का प्रतिष्ठित शांति पुरस्कार भारत के अमर्त्य सेन को प्रदान किया गया।
19.
हाल ही में BMW India का नया अध्यक्ष विक्रम पावह को नियुक्त किया गया है।
20.
Klara and
the Sun पुस्तक के लेखक – काजुओ इशिगुरो।
0 Comments