करेंट-अफेयर्स 29 जून 2020
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स Curent affairs 29 जून, 2020 के निम्नलिखित हैं !
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स -
1.
सारे प्रोटोकॉल को पूरा करने और वैधानिक अनुमति मिलने के बाद टिड्डियों को काबू करने के लिए ड्रोन का प्रयोग करने वाला भारत पहला देश बना है।
2. महाराष्ट्र में कोविड-19 के रोगियों का इलाज करने के
लिए सबसे बड़े प्लाज्मा थेरेपी सुविधा केन्द्र का उद्घाटन किया जाएगा।
3.
पहाड़ी झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के बंगाल सीमा से
सटे हाथीबेड़ा पर विशाल मैंगनीज भंडार का पता चला है।
4. बायजू रविंद्रन का एडुटेक स्टार्टअप बायजूस अब डेकाकॉर्न क्लब में शामिल हो गया है। 10 अरब डॉलर का वैल्यूएशन हासिल करने वाले स्टॉर्टअप को डेकाकॉर्न कहा जाता है।
5. यूनिसेफ इंडिया ने बच्चों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मुहिम शुरू की है। मानुषी छिल्लर इस कैंपेन की आवाज बनने जा रही हैं।
6. हाल ही में कर्नाटक राज्य में केंपेगौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी गई है।
7. हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने प्रवासी श्रम आयोग का गठन किया है।
8. उत्तराखंड में सीमा सड़क संगठन ने पिथौड़ागढ़ जिले में भारत-चीन सीमा के निकट मुंसियारी मिलाम रोड पर एक महत्वपूर्ण पुल का पुनर्निर्माण पांच दिन के रिकॉड समय में पूरा किया है।
9. यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं एग्जाम के टॉप 20 छात्रों के बारे में सरकार ने सड़क का नामकरण की घोषणा की
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –
1. जापान ने जी-7 में दक्षिण कोरिया को शामिल करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। उसका कहना है कि चीन और उत्तर कोरिया से संबंधित अहम मुद्दों पर दक्षिण कोरिया, जी-7 के देशों से अलग राय रखता है।
2. ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने रंगीन कपास को विकसित करने में सफलता पाने का दावा किया है। उनका कहना है कि इस रिसर्च से अब कपड़ों में रासायनिक रंगों के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी।
3. कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
·
इसके मुताबिक चीन में पहली बार सामने आने से बहुत पहले ही यूरोप के देश स्पेन में कोरोना वायरस मौजूद था।
· स्पेन के प्रतिष्ठित बार्सिलोना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को 12 मार्च, 2019 को एकत्र किए गए सीवर के पानी के नमूने में कोरोना वायरस मिला है।
4. भारत, संयुक्त राष्ट्र के गरीबी उन्मूलन गठबंधन के संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हो गया है।
खेलकूद -
1. विजडन इंडिया के ऑनलाइन पोल में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज चुना गया
योजनाएं-
1. छत्तीसगढ़ राज्य में ‘गौधन न्याय योजना’ की शुरुआत 11 जुलाई, 2020से राज्य के लोकप्रिय ‘हरेली त्यौहार’ (Hareli Festival) के दिन की जाएगी।
0 Comments